May 19, 2024

मंंदसौर जिले में कालाभाटा बांध से पकड़ा मगरमच्छ

मंदसौर07 अगस्त(इ खबरटुडे)। कालाभाटा बांध पर दिखे तीन-चार मगरमच्छों मेें से एक वन विभाग द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया। कालाभाटा पर रखे पिंजरे में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक मुर्गा रखा गया था। उसके चक्कर में शनिवार देर रात को पकड़ में आ ही गया। यह मगरमच्छ मादा है और 10 फीट लंबा व डेढ़ क्विंटल वजनी है। रविवार को उसे गांधीसागर बांध में छोड़ दिया गया।

शनिवार रात 11 बजे कालाभाटा बांध के पास रखे गए पिंजरे के निकट नपा कर्मचारियों ने मगरमच्छ को देखा। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को दी। रात 11.30 बजे डिप्टी रेंजर निरंजर भारद्वाज और वन रक्षक नरेंद्र मालवीय सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।
नगर पालिका कर्मचारी दीपक जैन, मुकेश, विनय, मोहन और प्रभू के साथ वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुस्र् किया। वन विभाग के अमले के पहुंचने के बाद मगरमच्छ झाड़ियों में चला गया था। झाड़ियों की तरफ पिंजरा लगाया गया। लेकिन मगरमच्छ पिंजरे में आने की बजाय खुले क्षेत्र में चला गया। रस्सी के दो फंदे बनाए गए। बांस की सहायता से मगरमच्छ के मुंह में फंदा डाला गया। दो प्रयासों के बाद रात 12.30 बजे फंदा उसके मुंह में फंसा। करीब 1 बजे उसे पिंजरे में कैद किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds