May 9, 2024

भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 1440 हुई,47 लोगों की मौत

नई दिल्ली,31मार्च (इ खबर टुडे)।भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या डेढ़ हजार के करीब पहुंचती जा रही है। केंद्र-राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद हालात अनियंत्रित होते जा रहे हैं। देश में अभी तक 1440 लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 47 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा 1253 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

अच्छी बात है कि अभी तक 140 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं यूरोपियन थिंक टैंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों की प्रशंसा की है। लॉकडाइन के फैसले को बहादुरी भरा सही दिशा में उठाया कदम करार दिया है। यूरोपियन थिंक टैंक ने कहा है कि 130 करोड़ लोगों के देश को लॉकडाउन करना आसान कदम नहीं था।

यूरोप के देशों ने लॉकडाउन से बतने की कोशिश की। पीएम मोदी ने समय रहते लॉकडाउन करने का सहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश में सोशल डिस्टेंसिंग आसान नहीं है। पांच राज्यों में आधे मामले कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मामले भारत के सिर्फ पांच राज्यों में आए हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में भारत के कुल मामलों के आधे मरीज आए हैं।

कर्मचारियों की तनख्वाह कटेगी
महाराष्ट्र में कर्मचारियों की तनख्वाह काटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री एमएलए-एमएलसी की 60 फीसदी तनख्वाह मार्च में कटेगी। जबकि ए और बी ग्रेड अधिकारियों की 50 फीसदी तनख्वाह काटी जाएगी। इसके अलावा सी ग्रेड कर्मचारियों की 25 फीसदी तनख्वाह कटेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds