May 3, 2024

भारत जागो के साथ दौड़ा उज्जैन शहर

सात स्थानो से प्रारंभ हुई दौड
उज्जैन 22 सितम्बर। स्वामी विवेकानंद शर्ध्दशती समारोह समिति द्वारा आयोजित भारत जागो दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर वृध्द तक शामिल हुए। एक तरह से पुरा शहर ही इस दौड़ में शामिल हुआ।
स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती सम्पूर्ण भारत में मनाई जा रही है। विभिन्न स्तरों पर इस निमित कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को शहर में भारत जागो दौड़ का अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दौड़ सुबह मालीपुरा तिराहा, क्षीर सागर, सामाजिक न्याय परिसर, नीलगंगा तिराहा, सिंधी कॉलोनी तिराहा, एलआईसी तिराहा, मक्सी रोड से प्रारंभ हुई। इसमें छोटे बच्चों से लेकर वृध्दजन तक शामिल थे। अगल-अलग समूह में शुरू हुई यह दौड़ शहीद पार्क पर पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया जिसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पप्पू यादव, तीरंदाज राजकुमारी राठौर सहित अलग-अलग विद्याओं के खिलाड़ी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके पूर्व जब करीब सात क्षेत्रों से यह दौड़ शुरू हुई तो ऐसा आभास हुआ कि स्वामी विवेकानंद के लिए सारा शहर एकसाथ दौड़ पड़ा है। केसरिया रंग की केप और सफेद रंग की गणवेश में एकसाथ दौड़ते लोगों को देखकर एक अलग ही अनुभूति हो रही थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds