April 27, 2024

भाजपा संगठन ने नगर निकाय चुनाव हेतु व्यवस्था प्रभारी बनाए

रतलाम 21 नवम्बर (इ खबरटुडे) भाजपा चुनाव प्रभारी विधायक मोहन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष बजरंग पुरोहित की सहमति से भाजपा महापौर उम्मीदवार डॉ. सुनीता यार्दे एवं 49 वार्डों में चुनाव लड़ रहे भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के नगर निगम चुनाव को संचालित करने हेतु भाजपा संगठन ने संगठनात्मक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु पार्टी के पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। जिसके अनुसार महेन्द्र नाहर कार्यालय प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक चौटाला प्रचार-प्रसार एवं प्रचार सामग्री व्यवस्था प्रभारी, कन्हैयालाल चौधरी चुनाव हिसाब प्रबंधक, निर्मल कटारिया महापौर जनसंपर्क कार्यक्रम प्रभारी, विजय कसेरा आमसभा व्यवस्था प्रभारी, श्रीमती अनिता कटारिया महिला मोर्चा प्रभारी, नितिन लोढा प्रशासनिक कार्य प्रभारी, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय कार्नर मिटिंग प्रभारी, विनोद करमचंदानी अतिथि व्यवस्थापक प्रभारी बनाए गए हैं। उक्त जानकारी चुनाव संचालक मनोहर पोरवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ता संबंधित व्यवस्था के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग प्रदान करें।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds