May 17, 2024

भाजपा आईटी प्रकोष्ठ ने मनाया स्वामी विवेकानन्द जी का साध्र्द शति समारोह

रतलाम,11 सितम्बर। स्वामी विवेकानन्द जी का साध्र्द शति समारोह भाजपा आईटी प्रकोष्ठ द्वारा गीता मन्दिर रोड स्थित प्रांजल इन्फोर्मेशन टैक्नालाजी परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एल्डरमेन सुभाष दवे थे,जबकि समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने की।
भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एल्डर मेन सुभाष दवे ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ऐसे महान पुरुष है जिनके संदेशों का पालन कर युवा वर्ग उंचाईयों पर पंहुच सकता है और इसके साथ ही अपना और पूरे देश का विकास कर सकता है। लेकिन जरुरत है उनके संकल्पों को अपनाने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों को याद कर उन्हे अपने जीवन में ग्रहण करने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि स्वामी जी ने जो कार्य शुरु किया है उसे पूरा करने के लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा।
आईटी सेल के जिला संयोजक हिमांशु जोशी ने कहा कि इस वर्ष पूरा देश स्वामी विवेकानन्द जी की १५० वीं जयन्ती का वर्ष मना रहा है। स्वामी जी द्वारा दिया गया विचार दर्शन युग युगीन और शाश्वत है। उनकी दिव्य वाणी अमरता का महान संदेश प्रदान कर रही है। स्वामी जी का दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है,जितना एक सदी पहले था। मात्र ३९ वर्ष की अल्पायु में बीसवीं सदी के प्रारंभ में उनका देहान्त हो गया था। तब से आज तक दुनिया बहुत बदल गई है,भारत स्वतंत्रता प्राप्त कर यौवन की दहलीज पर खडा है और विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है। इन समस्याओं से निपटने में स्वामी जी का दर्शन और स्वामी जी का संदेश ही उचित पाथेय है।
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता हर्ष दशोत्तर ने किया। समारोह में अतिथी गण के अतिरिक्त निलेशसिंह सिसौदिया,श्रीमती अर्चना जोशी,नम्रता परिहार समेत बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अन्त में आभार प्रदर्शन आईटी सेल के जिला सह संयोजक निलेश गांधी ने किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds