May 21, 2024

भगवान महाकाल ने तीन रूपों में भक्तों को दिये दर्शन

उज्जैन,13 अगस्त(ब्रजेश परमार/इ खबरटुडे)। शिव की नगरी उज्जयिनी में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को आज बाबा श्री महाकालेश्वर ने तीन स्वरूपों में दर्शन दिये। सवारी निकलने के पूर्व भगवान श्री महाकाल के श्री चन्द्रमौलीश्वर स्वरूप का पूजन-अर्चन शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा विधि-विधान से किया गया।

श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भगवान महाकालेश्वर ने पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में एवं श्री शिवतांडव स्वरूप में गरूड़ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन दिये। हाथी पर श्री मनमहेश विराजित थे। पालकी जैसे ही मन्दिर के मुख्य द्वार पर पहुंची वहां पर भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर को सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी गयी। सवारी मार्ग के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु जय महाकाल का उद्घोष करते हुए भगवान को पुष्प अर्पित करते हुए दर्शन लाभ ले रहे थे।

 

श्री महाकाल मन्दिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंची। रामघाट पर भगवान महाकाल का शिप्रा के जल से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया गया। सवारी में विभिन्न भजन मण्डलियां भक्तिमय होकर भगवान महाकाल के गुणगान एवं आराधना करते हुए चल रही थीं।

-इन्होने किया पूजन
ऊर्जा मंत्री पारस जैन, राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया, सिहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान, विधायक मोहन यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संभाग आयुक्त एम.बी.ओझा, आई.जी. राकेश गुप्ता, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर, प्रशासक अभिषेक दुवे ने भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर का पूजन-अर्चन किया एवं पूजन उपरान्त पालकी को कान्धा देकर आगे बढाया।
-श्रीमती साधना सिंह ने किये महाकाल के दर्शन
श्रीमती साधना सिंह पत्नि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान म.प्र. शासन ने श्रावण के तीसरे सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक-पूजन किया। पूजन पं. प्रदीप पुजारी द्वारा कराया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds