May 3, 2024

प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागी महिला ने की आत्महत्या

पति के साथ जाने से नाराज महिला थी

रतलाम,21जनवरी(इ खबरटूडे)।रतलाम जिले के राजापुरा गाँव में आज सूबह एक ३३ वर्षीय विवाहित महिला ने केरोसीन डाल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला १०० प्रतिशत जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल १०० और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुँची। बताया जा रहा है कि महिला जावद की रहने वाली थी और दिनेश नामक युवक के साथ प्रेमप्रसग के चलते घर से भाग गई थी। जावद थाने में महिला के नाम की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है।पुलिस सूत्रों के आनुसार महिला प्रेमप्रसग के चलते राजापुरा गाँव में दिनेश नामक युवक के साथ रह रही थी। जिस की जानकारी महिला के पति बालू मईड़ा और ससुर मनालाल मईड़ा को मिली। जिसके बाद दोनों महिला को लेने के लिए राजापुरा पहुचे।

पति व ससुर के द्वारा समझाने के बाद भी सग्कूबाई जावद चलने के लिए तैयार नही हुई और विवाद हो गया। विवाद के चलते महिला ने घर में पड़े केरोसीन को अपने ऊपर डाल कर आग लगा ली। जिससे सग्कूबाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जाँच कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds