mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

प्रख्यात साहित्यकार प्रो.अजहर हाशमी ने ‘रोशनी की जीत’ कविता लिख कर दी दीपावली की शुभकामनाएं (देखें काव्यपाठ का विडीयो)

रतलाम,14 नवंबर (इ खबरटुडे)। भारत का सबसे बडा पर्व दीपावली पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सभी लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैैं। प्रख्यात साहित्यकार प्रो.अजहर हाशमी ने इ खबरटुडे के लिए ‘रोशनी की जीत’ कविता की रचना कर अपने अन्दाज में दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

इ खबरटुडे के दीपावली विशेषांक के लिए प्रो.हाशमी ने विशेष रुप से ‘रोशनी की जीत’ कविता की रचना की। अपनी इस कविता में प्रो.हाशमी ने सर्वथा नया प्रयोग करते हुए दीपावली को ज्योति का विज्ञापन निरुपित किया है। हिन्दी साहित्य में इससे पहले आजतक इस तरह का प्रयोग नहीं किया गया है।

प्रो.हाशमी की यह अनूठी कविता इ खबरटुडे के दीपावली विशेषांक में प्रकाशित की गई है। इ खबरटुडे के विशेष आग्र्रह पर प्रो.हाशमी ने काव्यपाठ भी किया। प्रो.हाशमी के काव्यपाठ का एक्सक्लूसिव विडीयो भी इ खबर टुडे पर उपलब्ध है। इ खबरटुडे अपने पाठकों के लिए प्रो. हाशमी द्वारा लिखित कविता रोशनी की जीत की मूलप्रति भी प्रस्तुत कर रहा है।

Back to top button