May 11, 2024

पेट्रोल पंप संचालक ने पत्नी व दो बच्चाें के बाद खुद को भी गोली मारी

कटनी,13 फरवरी(इ खबरटुडे)।बहोरीबंद में आज सुबह दर्दनाक वाकया हुआ। यहां पेट्रोल पंप संचालक शशांक तिवारी ने अपने पत्नी, एक बेटी और बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली।

मौके पर दो पालतू कुतों  भी मारी गोली
इसमें सभी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे यह घटन हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर दो श्वान भी मृत मिले हैं। पुलिस को दो रायफल भी रखी हुई मिली है।
शशांक मूलत: भोपाल का रहने वाला है
बाद में मिली जानकारी के अनुसार कर्ज से परेशान होकर पेट्रोल पंप संचालक और बीजेपी नेता शशांक तिवारी ने यह आत्म घाती कदम उठाया। उन्होंने अपनी पत्नी मिनी तिवारी 38 वर्ष, बेटी मांणी तिवारी 12 वर्ष और बेटा अभी तिवारी 8 वर्ष को गोली मारने के बाद पालतू कुतों को भी मारी गोली। सबको मारने के बाद खुद को भी मारी गोली। नौकरों ने सुबह यह मंजर देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जाता है शशांक मूलत: भोपाल का रहने वाला है। यह करीब 6 साल पहले कटनी आया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds