May 21, 2024

पुणे: यौन शोषण के आरोप में मुस्लिम अनाथालय का मौलवी गिरफ्तार, 36 बच्चे मुक्त कराए गए

पुणे,28 जुलाई(इ खबरटुडे)। यहां स्थित एक मुस्लिम अनाथालय के बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप बच्चों के केयरटेकर मौलवी पर लगा है। दो बच्चों के खुलासा पर पुलिस ने शुक्रवार को इस अनाथालय से 36 बच्चों को मुक्त कराया। साथ ही मौलवी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 21 साल का मौलवी बिहार का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया, इस अनाथालय में रहने वाले अधिकतर बच्चे बिहार से हैं। उनमें से 10 साल के दो बच्चे कुछ दिन पहले परेशान होकर अनाथाश्रम से भाग गए थे। उनकी मुलाकात एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं से हुई। इन कार्यकर्ताओं ने इनसे काफी पूछताछ की। शुरुआत में बच्चों ने कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद अनाथालय के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के सदस्यों ने पूछताछ की तो यौन शोषण के मामले की जानकारी मिली। चाइल्ड एक्टिविस्ट डॉ. यामिनी अदबे ने बताया, “सभी बच्चों को अनाथाश्रम से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जल्द ही, उनके बयान बाल कल्याण समिति के कार्यालय में दर्ज कराए जाएंगे। इससे पता चलेगा, अन्य बच्चों का यौन शोषण तो नहीं किया गया।”

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds