रतलाम

निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली पर शिकायत करें

शहर में एवं शहर से चलने वाले वाहनों की दरें निर्धारित

रतलाम 23फरवरी (इ खबरटुडे)। रतलाम शहर से विभिन्न स्थानों पर संचालित होने वाली यात्री बसों एवं शहर के भीतरी हिस्सों में संचालित होने वाले वाहनों की किराया दरें निर्धारित है। इन दरों के अनुसार ही यात्री किराए का भुगतान करें।निर्धारित दरों से अधिक किराया मांगे जाने पर यात्री शिकायत कर सकते हैं।
कलेक्टर डा.संजय गोयल के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय व्दारा यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित किराया सूची से आम नागरिकों को अवगत कराया जा रहा है। विभाग व्दारा इस संबंध में नागरिकों से अपील की गई है कि यात्री बसों के किराए में एक से पांच किलोमीटर तक सात रूपए तथा इसके पश्चात प्रति किलोमीटर पर 90 पैसे किराया देय होगा। इसमें किसी प्रकार की शिकायत होने पर यात्री परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश के दूरभाष क्रमांक0751262196/2434105/2434115पर,रतलाम पुलिस कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07412222223,जिला परिवहन कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 9827314287 तथा बस यूनियन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को भी शिकायत कर सकते हैं।

यात्री बसों का किराया

रतलाम से विभिन्न स्थानों पर संचालित होने वाली यात्री बसों का किराया इस प्रकार है:-
रतलाम से उज्जैन व्हाया बदनावर 96 रूपए,रतलाम से बदनावर 39 रूपए,रतलाम से बडनगर व्हाया बदनावर 55 रूपए,रतलाम से जावरा 34 रूपए,रतलाम से पिपलौदा व्हाया जावरा 51 रूपए,रतलाम से सैलाना व्हाया जावरा पिपलौदा 69 रूपए, रतलाम से सैलाना 20 रूपए, रतलाम से आलोट 81रूपए,रतलाम से मंदसौर व्हाया जावरा 81रूपए, रतलाम से रावटी 34रूपए, रतलाम से बाजना 47 रूपए, रतलाम से खाचरौद व्हाया जावरा 63 रूपए, रतलाम से नागदा व्हाया जावरा खाचरौद 76रूपए,जावरा से उज्जैन व्हाया नागदा खाचरौद 94 रूपए किराया निर्धारित है।

रतलाम शहर के निर्धारित मार्ग

वर्तमान समय में रतलाम शहर में निर्धारित मार्गो पर वाहर संचालित है। जिनकी किराया सूची परिवहन विभाग व्दारा निर्धारित की गई है।अधिक किराया मांगे जाने पर यात्री रतलाम पुलिस कन्ट्रोल रूम,यातायात थाना,जिला परिवहन कार्यालय अथवा आटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष,संरक्षक टेम्पो यूनियन अध्यक्ष से कर सकते हैं।
रतलाम शहर के लिए निर्धारित मार्गों के अनुसार मार्ग क्रमांक एक रेल्वे स्टेशन से व्हाया रोडवेज होते हुए दीनदयाल नगर तक निर्धारित है। इसमें पैलेस तक 5 रूपए,चांदनी चोक तक 7 रूपए,बाजना बस स्टैण्ड तक 8 रूपए,दीनदयाल नगर तक 10 रूपए किराया निर्धारित है। वापसी में दीनदयाल नगर से चांदनीचौक तक 5 रूपए,पैलेस रोड तक 7रूपए, न्यायालय तक 8रूपए,रोडवेज स्टेशन तक 10 रूपए निर्धारित है। मार्ग क्रमांक 2 एवं 3 स्टेशन से व्हाया नगर निगम तथा न्यूरोड से ईश्वरनगर व डोंगरे नगर तक निर्धारित है। इसमें स्टेशन से आबकारी चौराहा तक 5 रूपए, चांदनी चौक तक 7 रूपए, बाजना बस स्टैण्ड तक 8 रूपए,ईश्वर नगर डोंगरे नगर तक 10 रूपए निर्धारित है। वापसी में डोंगरे नगर ईश्वर नगर से स्टेशन तक 10रूपए,बाजना बस स्टैण्ड से आबकारी तक 7रूपए, बाजना बस स्टैण्ड से स्टेशन तक 8 रूपए तथा आबकारी से स्टेशन तक 5 रूपए किराया निर्धारित है।
मार्ग क्रमांक 4 स्टेशन से व्हाया सैलाना बस स्टैण्ड चांदनी चौक त्रिवेणी तक निर्धारित है। इसमें स्टेशन से आबकारी तक 5 रूपए,चांदनी चौक तक 7 रूपए,त्रिपोलियागेट तक 8 रूपए, त्रिवेणी तट तक 10 रूपए वापसी में त्रिवेणी से चांदनीचौक तक 5 रूपए, आबकारी तक 7 रूपए, दो बत्ती तक 8 रूपए,स्टेशन रोड तक 10 रूपए निर्धारित है। मार्ग क्रमांक 5 डोंगरे नगर से शहर सराय,राम मंदिर,अलकापुरी,बंजली तक निर्धारित है। इसमें डोंगरे नगर से चांदनी चौक तक 5 रूपए,शहर सराय 7रूपए, बरबड तक 8 रूपए,बंजली तक 10 रूपए तथा वापसी में बंजली से अलकापुरी 5 रूपए,शहर सराय से चांदनीचौक तक 5 रूपए, चांदनीचौक से आगे डोंगरे नगर तक 5 रूपए,बंजली से शहर सराय तक 10 रूपए,बंजली से डोंगरे नगर व्हाया चांदनीचौक तक 15रूपए किराया निर्धारित है। मार्ग क्रमांक 6 स्टेशन व्हाया रोडवेज,लोकेन्द्र टाकिज,सैलाना बस स्टैण्ड राम मंदिर से आगे अलकापुरी बंजली तक निर्धारित है। इसमें स्टेशन से लोकेन्द्र टाकिज तक 5 रूपए,लोकेन्द्र टाकिज से अलकापुरी तक 8 रूपए,अलकापुरी तक बरबड तक 8रूपए,बरबड से आगे बंजली तक 10रूपए किराया निर्धारित है।वापसी में बंजली से अलकापुरी 5रूपए, अलकापुरी से आगे लोकेन्द्र टाकिज तक 8रूपए, लोकेन्द्र टाकिज से आगे रोडवेज तक 5 रूपए,बंजली से रेल्वेस्टेशन 15 रूपए,बंजली से लोकेन्द्र टाकिज 10 रूपए किराया निर्धारित है।
संपूर्ण शहर मार्ग 2 एवं 3 से आगे चांदनीचौक,त्रिपोलियागेट,चमारिया नाका घांस बाजार तक निर्धारित है।इसमें स्टेशन से आबकारी चौराहा 5 रूपए,आबकारी से आगे चांदनी चौक तक 7रूपए,चांदनी चौक से आगे त्रिपोलिया गेट तक 8 रूपए, त्रिपोलिया गेट से आगे चमारिया नाका एवं घांस बाजार तक 10 रूपए किराया निर्धारित है।वापसी में चमारिया नाका से गणेश देवरी 5 रूपए,गणेश देवरी से कालेजरोड तक 7रूपए,कालेज रोड से आगे कालाघोडा तक 8 रूपए,चमारिया नाका से आगे घांस बाजार से आगे स्टेशन तक 10 रूपए किराया निर्धारित है।

ग्रामीण परिवहन सेवा के वाहनों का नवीन पंजीयन

ग्रामीण परिवहन सेवा के अंतर्गत संचालित वाहनों की पहचान अलग से स्थापित करने के उद्देश्य से नवीन पंजीयन सीरिज आबंटित की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि नवीन वाहनों के पंजीयन के समय यह ध्यान रखे कि वाहन की बॉडी के मध्य मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा लिखा जाए। वाहन की बैठक क्षमता चालक सहित आठ से अधिक न हो।पंजीयन हेतु आने वाले नवीन वाहन जीपीएस डिवाइस सिस्टम से सुसज्जित होंगे।अधिक जानकारी जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button