May 3, 2024

दीपावली पर्व शुरु,बाजारों में जबर्दस्त रौनक

सडक किनारे सजीं फूल और फलों की सैकडों दुकानें

रतलाम,23 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। धनतेरस और रुपचौदस के बाद अब लक्ष्मी पूजन और दीपावली का पर्व शुरु हो गया है। लोग सुबह से अपने घरों और दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी पूजा की तैयारियों में जुटे है। बाजारों में पूजन सामग्री की बिक्री जोरों पर है। सड़कों के किनारों पर फूल,फल और गन्ने की बिक्री के लिए सैकडों अस्थाई दुकानें सजी हुई है।
कार्तिक अमावस्या का दिन दीपावली और लक्ष्मी पूजन का दिन है। सभी लोग सुबह से लक्ष्मी पूजन और दीपावली की तैयारियों में जुटे है। घरों और दुकानों पर पुष्प हारों की साज सज्जा की जा रही है। रंगबिरंगी आकर्षक रांगोलियां बनाई जा रही है। शहर के तमाम बाजारों में लक्ष्मी पूजन की विशीष्ट सामग्रियों की बिक्री के लिए सैकडों अस्थाई दुकानें सजी हुई है। लक्ष्मीपूजन में गन्ना,विभिन्न प्रकार के फल,और खील बताशे इत्यादि आवश्यक होते है। शहर की तमाम सड़कों के किनारों पर फल,फूल और गन्ने की दुकानें लगी हुई है।
दिन ढलने के साथ लक्ष्मी पूजा का पर्व शुरु होगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds