May 5, 2024

झाबुआ में गैस सिलेंडर फटने से 20 की मौत, 40 लोग घायल MP में ब्‍लास्‍ट, उड़ी होटल की छत, 40 मरे: 12 घंटे में 3 हादसे, 150 मौतें

झाबुआ 12सितम्बर (इ खबरटुडे)।. मध्य प्रदेश के झाबुआ के पेटलावद में ब्‍लास्‍ट के बाद एक होटल की छत गिर जाने से 42 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 150 लोग घायल भी हुए हैं। 12 घंटे के अंदर बड़े हादसे की यह तीसरी खबर है।झाबुआ में ब्‍लास्‍ट के काफी देर बाद तक शव यहां-वहां बिखरे पड़े थे। मलबे में दब गए शवों को निकालने में काफी परेशानी हुई। मलबा हटाने के लिए चार जेसीबी मशीनें लगाई गईं।

कब, कहां, कैसे हुआ हादसा ?
पेटलावद में बस स्‍टैंड के पास शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे एक कारोबारी के घर में हुआ। बताया जाता है कि घर का एक हिस्‍सा एक फर्म ने किराए पर लिया हुआ है। यहां डेटोनेटर्स, जिलेटिन की छड़े और कई विस्‍फोटक रखे थे। बताया जाता है कि इनका इस्‍तेमाल माइनिंग और पत्‍थर तोड़ने में होता था।
यहां हुए धमाके ने पास के रेस्‍टोरेंट को भी चपेट में ले लिया। रेस्‍टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट हो गया। करीब सौ मीटर के दायरे में मौजूद कुछ मकान भी तबाह हो गए। कई लोग मलबों के नीचे दब गए। चश्‍मदीद बोले- धमाके के बाद हवा में उछले शव । धमाके में बच गए लोगों के मुताबिक, होटल में बैठे लोगों के शव हवा में ऐसे उछले जैसे किसी ने पत्थर उछाला हो। (हादसे की फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें)

aal3jhabua_1

क्‍यों हुई इतनी कैजुअल्‍टी
* जिलेटिन की छड़ों के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया।
* धमाके के कारण होटल की छत गिर गई। इसमें कई लोग दब गए।
* सुबह होने के कारण बस स्‍टैंड के पास काफी भीड़ थी। इसलिए ज्‍यादा लोग हादसे की चपेट में आए।
और बढ़ सकती है मरने वालों की तादाद

घायलों को इलाज के लिए पास के जिले रतलाम और इंदौर ले जाया गया। लेकिन इनमें से कई की हालत नाजुक है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री हुए बाबू लाल गौर ने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सरकार हादसे की जांच कराएगी। इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसा क्यों हुआ।
गौर ने कहा है कि वह हादसे की जांच करवाएंगे। पुलिस का कहना है कि एक से ज्‍यादा ब्‍लास्‍ट हुआ था। हालांकि, आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने किसी आतंकी साजिश की आशंका से इनकार किया है।

मुआवजे का एलान
मारे गए लोगों की फैमिली को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए और घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपए दिए जाने का एलान राज्‍य सरकार ने किया है।
12 घंटे में तीन बड़े हादसे
शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 10 बजे के बीच तीन बड़े हादसे की खबरें आईं। इनमें करीब 150 लोग मारे गए।
पहला हादसा: शुक्रवार रात करीब दस बजे मक्‍का की मस्जिद में क्रेन गिरने से 107 लोगों की मौत की खबर आई। शनिवार सुबह इस हादसे में दो भारतीयों की मौत की भी खबर आई।
दूसरा हादसा: शुक्रवार-शनिवार की रात दो बजे आंध्र प्रदेश में दुरंतो एक्‍सप्रेस के नौ डिब्‍बे पटरी से उतर गए। इसमें दो लोगों की मौत हुई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds