July 3, 2024

जिस पति ने जहर पिलाया, उसी की लंबी आयु के लिए रखा करवाचौथ व्रत

देवास,19 अक्टूबर(इ खबरटुडे)। जिले में जिस विवाहिता को उसके पति ने जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की उसी महिला ने अपने इस पति की लबी आयु की कामना के साथ उपवास रखा है।उल्लेखनीय है कि आज देशभर में महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवाचाैथ का व्रत रख रही हैंं।

इस दौरान महिलाएं निराहार रहती हैं। रात को चंद्रमा के दर्शन कर और चलनी की ओट से पति के दर्शन पर महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरोठा के ग्राम सन्नौड़ में रहने वाली पूजा पति कमलेश उम्र 25 वर्ष को पति कमलेश पिता विष्णु चौधरी, ससुर विष्णु पिता रामचरण चौधरी, सास फुलवाबाई पति विष्णु चौधरी ने दहेज की मांग को लेकर जबरन जहर पिला दिया। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया है।

You may have missed