May 19, 2024

गोवर्धन सागर तालाब पर आए कलेक्टर

शीघ्र निकालेंगें स्थाई हल, किसानों ने लाईट चालु करने की मांग की
धामनोद/रतलाम,2 फरवरी (इ खबरटुडे) गोवर्धन सागर तालाब पर कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे ने शनिवार को शाम 6 बजे दौरा कर तालाब के विवाद की वस्तुस्थिती जानी। कलेक्टर श्री दुबे ने किसानों से चर्चा की और तालाब की पुर्ण स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री दुबे ने तालाब की पाल व नहर का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर श्री दुबे ने किसानों कों तालाब की योजना बनाकर कोई स्थाई हल निकालने की बात कही।

किसानों ने कलेक्टर श्री दुबे से कहा कि फसलों को पानी समय पर नहीं मिला तो हम गरीबों की फसले सुख जाएगी व  गरीब किसान भी भुखे मर जाऐंगें। इस तालाब से धामनोद, भल्याबीड़, गोवर्धनपुरा, पंचेड़, अरोड़ा, भारोड़ा, चंदोडि़या सहित करीबन 610 से अधिक किसान परिवार लाभांवित है। तालाब केवल किसानों की रबी की फसल हेतु ही बनाया गया है। आदिवासी किसानोे ने काटे गए विधुत कनेक्शन पुनः जोड़ने की कलेक्टर से मांग की।
कलेक्टर  राजीवचन्द्र दुबे, के साथ रतलाम एसडीएम दिनेशचन्द्र सिंघी, तहसीलदार वीरेन्द्र कटारें, सैलाना तहसीलदार वीके जैन, धामनोद पटवारी मनोहरलाल राठौड़, सैलाना पटवारी रमेश बैरागी आदि उपस्थित थे।
तालाब निरीक्षण के दौरान किसान नेता व जिला कांग्रेस महामंत्री डाॅ.दिनेश राव, जल उपभोक्ता संस्था अध्यक्ष दशरथ मुकाती, शिवनारायण राव, रेवाशंकर राव, मंगलसिंह चैहान, औंकारलाल पाटीदार, जुझार निनामा, पुंजाराम भगत, मोहनलाल मईडा, शंभु, जगदीश धाड़वी सहित कई किसान मौजुद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds