May 19, 2024

गायत्री शक्ति पीठ की ट्रस्टी श्रीमती स्नेहलता निगम का निधन

आरएसएस कार्यकर्ता वैद्य रत्नदीप निगम और वैद्य कुलदीप निगम को मातृ शोक

रतलाम,27 नवंबर (इ खबरटुडे)। गायत्री शक्ति पीठ की ट्रस्टी श्रीमती स्नेहलता निगम का शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद देवलोक गमन हो गया है। वे गायत्री आयुर्वेद भवन के संस्थापक स्वर्गीय वैद्य विनोद निगम की धर्मपत्नी, वैद्य कुलदीप निगम तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ कार्यकर्ता व वैद्य रत्नदीप निगम की माताजी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी की सास थीं।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को जवाहर नगर मुक्तिधाम पर किया गया। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गायत्री शक्ति पीठ रतलाम के मैनेजिंग ट्रस्टी पातीराम शर्मा ने कहा कि श्रीमती स्नेहलता निगम कुशल संगठक और आध्यात्मिक महिला थीं। वे आध्यात्मिक कार्यों के विस्तार और मानवता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहीं।

गायत्री परिवार के गोपाल सिंह तोमर, शिवपाल छपरी, आईपी त्रिवेदी, बलवीर चौधरी रा स्व संघ के जिला संघचालक वीरेंद्र वाफगांवकर, विभाग कार्यवाह तेजराम मंगरोदा,भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, सलिल सक्सेना आदि ने श्रीमती स्नेहलता निगम के निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया।

गायत्री परिवार के सदस्यों, संघ कार्यकर्ताओं, आयुर्वेद चिकित्सक समाज और रतलाम के गणमान्य नागरिकों ने श्रीमती स्नेहलता निगम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निगम परिवार को यह कष्ट वहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds