September 22, 2024

केंद्र से ही तय होगा हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री

नई दिल्ली,19 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। प्रेम कुमार धूमल की हार ने भाजपा को हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की नए सिरे से खोज के लिए विवश कर दिया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के कई धड़ों में बंटे होने के कारण यह काम आसान नहीं होगा। धूमल के मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा में चुनाव के दौरान अंतिम समय में की गई थी।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने नए विधायकों के साथ विचार-विमर्श कर मुख्यमंत्री की तलाश के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन और नरेंद्र सिंह तोमर को जिम्मेदारी सौंपी है। साफ है कि सीतारमन और तोमर की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र से ही हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री तय किया जाएगा।

You may have missed