May 2, 2024

कृषि महोत्सव प्रारंभ

ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे महत्वपूर्ण कार्य

रतलाम 26 सितम्बर (इ खबरटुडे)।  संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ  कृषि महोत्सव का 25 सितम्बर को जिले में भी शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय एवं जनपद पंचायतों से कृषि क्रांति रथों को गांवों में कृषि को लाभ का धंधा बनाने,नवीन तकनीकों से अवगत कराने,फसलों की नई किस्मों से अधिक उपज कैसे प्राप्त की जाए इत्यादि को दृष्टिगत रखते हुए रवाना किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2014 तक जिले में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कृषि विभाग एवं विभिन्न विभागों के द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लोक कल्याणकारी कार्यों का गांवों में शुभारंभ किया जाएगा।
कृषि महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं परियोजना संचालक आत्मा  आर.एस.गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कृषि महोत्सव आयोजन कृषि एवं सम्बध्द क्षेत्रों जैसे -पशुपालन,उद्यानिकी,मछली पालन आदि को किसानों के लिए लाभ का धंधा बनाने हेतु किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नवीन तकनीकों के माध्यम से इन क्षेत्रों में उत्पादन एवं उत्पादकता में वृध्दि के लिए किसानो को प्रोत्साहित करना है। इसमें किसान कल्याण तथा कृषि विकास,उद्यानिकी,पशुपालन,सहकारिता,पंचायत और ग्रामीण विकास, वन,ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, राजस्व,स्कूल शिक्षा,आदिवासी विकास,महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संबंधित संस्थाएं भाग लेगी।
कृषि महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों एवं आयोजनों की आनलाईन दैनिक मानीटरिंग विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) करेंगे जो प्रतिदिन फीडिंग की जानकारी से कलेक्टर तथा उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास के कंट्रोलरूम को अवगत कराएंगे। आनलाईन दैनिक मानीटरिंग विकासखण्ड,विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) एवं परियोजना संचालक आत्मका,उप संचालक कृषि करेगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds