May 17, 2024

कृषि उपज मंडी में चौकीदार ने एक किसान को पीटा

नीमच,09 फ़रवरी(इ खबरटुडे)।कृषि उपज मंडी में चौकीदान ने जीरन के कारूलाल को लाठी से पीट दिया। चौकीदार किसान हरिप्रसाद धानुक की लहसुन की निगरानी कर रहा था।

घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 1:30 बजे की है। घटना के बाद से किसानों के आक्रोश है।कृषि उपज मंडी में  सोमवार को भी मार पीट की घटना हो चुकी है।सोमवार को मंडी में लहसुन चोरी को लेकर महिला और एक किसान में विवाद हो गया। किसान ने महिला पर लहसुन चोरी का आरोप लगाया तो उसने किसान के सिर पर पत्थर दे मारा। गुस्साए किसानों ने महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला मंडी के बाहर गई और साथी महिलाओं के साथ पथराव किया। इधर मंडी से किसानों ने महिलाओं पर प्याज फेंके। कैंट पुलिस ने महिला व किसान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।
पिपलिया प्रेमजी के विकास धाकड़ (22) ने बताया सोमवार को मैं मंडी में लहसुन का तौल करवा रहा था। बिखरी लहसुन रेखाबाई पति मांगीलाल उठाने लगी। उसने जब थैली में करीब दो किलो लहसुन भर ली तो मैंने कहा अब लहसुन चुराई तो पुलिस को बुलाऊंगा। इतना सुनते ही उसने पत्थर उठाकर मेरे सिर पर मार दिया। कुछ किसानों ने उसे बाहर किया। कुछ देर बाद 8 से 10 महिलाएं और लेकर आई और मंडी के पीछे वाले गेट के बाहर से पत्थर फेंकने लगी। कुछ किसानों ने विरोध में प्याज फेंके। मंडी सचिव आर.एस. बघेल की सूचना पर डायल-100 और कैंट थाना पुलिस पहुंची और महिला को ले गई। चोरी की शिकायत के बावजूद महिला के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया। मेरे खिलाफ भी मारपीट का प्रकरण कायम कर दिया।
हम सुरक्षा के साधन बढ़ाएंगे- मंडी सचिव बघेल
कृषि उपज मंडी सचिव बघेल ने बताया किसान ने लहसुन चोरी की शिकायत की है तो पुलिस को कायमी करना चाहिए। मंडी में सुरक्षा बढ़ाने का प्रयास जारी है। 40 निजी सुरक्षाकर्मी रखे हैं। भोपाल ऑफिस से 10 गार्ड की और व्यवस्था के साथ ही कर्मचारियों की मांग की है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds