May 2, 2024

नीमच में मोदी बोले- कांग्रेस को 100 साल तक तरसाइए, इन्होंने राम को काल्पनिक बताया, भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया

मंदसौर,09 नवम्बर(इ खबर टुडे)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नीमच में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। नीमच में उन्होंने कहा, कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया, दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया था। कांग्रेस के पास विजन के नाम पर विरोध और विभाजन है जबकि भाजपा राज्य के विकास से देश के विकास पर काम कर रही है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी बताते हुए भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी बताया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस कई राज्यों से साफ हो चुकी है जिसकी वजह कांग्रेस की मानसिकता है।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बात

  • मोदी की गारंटी से भी ज्यादा गारंटी मध्यप्रदेश के नागरिकों की है जिन्होंने भाजपा की सरकार बनाने की गारंटी दी है।
  • भाजपा की डबल इंजन सरकार ने लाखों लोगों का जीवन बदला है इसलिए मध्यप्रदेश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां का हर नागरिक पूरा एमपी एक स्वर से कह रहा है एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन एमपी।
  • नीमच का हमारे स्वतंत्रता संग्राम का अहम योगदान है और नीमच के फुटबॉल प्रेम को तो पूरा देश जानता है। यहां की मिट्टी के कण कण में राष्ट्रजुटता के संस्कार हैं।
  • कांग्रेस देश की इस मिट्टी को धोखा देने का काम कर रही है। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। फूट डालो और राज करो की नीति पर कांग्रेस चली है। कांग्रेस की कूनीति से देश में आतंक और अराजकता का ऐसा कालखंड गुजरा कि आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया है।
  • कांग्रेस की सरकार चाहे केन्द्र में रही हो या राज्य में उसने हमेशा भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस एक के बाद एक राज्य कई राज्यों से साफ होती चली गई, उसका नामो निशान मिट रहा है। एमपी में भी दो दशकों से कांग्रेस बहुमत के लिए तरह रही है।
  • कांग्रेस के पास विजन के नाम पर विरोध और विभाजन है जबकि भाजपा राज्य के विकास से देश के विकास पर काम कर रही है। जिन वर्गों को कांग्रेस ने पूछा तक नहीं उन्हें भाजपा ने पहली बार राजनीतिक और आर्थिक शक्ति दी है।
  • पूरी दुनिया में भारत-भारत जिंदाबाद हो रहा है। कल इंग्लैंड में दिवाली मनाई जा रही थी, हिंदुस्तान का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा हो रहा है इससे पूरे देश का मान बढ़ रहा है। ये मोदी के कारण नहीं है आपके एक वोट के कारण है। जिनने मजबूत सरकार बनाई जिन्होंने देशहित में फैसले लेने वाली भाजपा की सरकार बनाई है। यही बात कांग्रेस को दस साल से पच नहीं रह रही है। जिस मोदी को ये दिन रात गाली देते हैं वो ये सब कैसे कर पा रहा है यही बात कांग्रेस को खल रही है। इसलिए कांग्रेस देश में अराजकता और अस्थिरता फैलानी चाहती है इसके लिए कांग्रेस ने कई लोगों से गुप्त समझौते किए हैं। देश के विरोध में साजिश रचने वालों के साथ कांग्रेस अब खड़ी नजर आ रही है।
  • मध्यप्रदेश के लोगों को कांग्रेस से बहुत सतर्क रहना है। कांग्रेस देश के लिए सिर्फ समस्या पैदा करना जानती है उसके पास कोई समाधान नहीं है।
  • महात्मा गांधी कहते थे ईमानदारी से शासन चलाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार का किला खड़ा कर दिया और भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया।
  • कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं तो लाभार्थी तक 15 पैसा पहुंचता है। तब हर जगह कांग्रेस की ही सरकारें पंचायत से पार्लियामेंट तक थीं तो बताइये कि वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसा मार लेता था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds