May 5, 2024

कार्यकर्ता और नेतृत्व के पुरूषार्थं ने मिलीजुली सरकार के मिथक को तोड़ा

भाजपा प्रदेष अध्यक्ष श्री चैहान का आग्रह, समाज के जन-जन को भावनात्मक रूप से पार्टी से जोड़े

उज्जैन,3 फरवरी (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चैहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देष की राजनीति को दो धु्रवीय बनाया और राष्ट्रवाद को राजनीति के साथ जोड़कर जनता को लोकतंत्र और विकास की अनुभूति दी। हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज को सरकार के समर्थन में सरकार की शक्ति के रूप में खड़ा करना है, जिससे भारतीय राजनीति में स्थायित्व आयेगा और भारत सुपर पावर के रूप में खड़ा होगा। विष्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव दिलाने में कार्यकर्ता अपनी सार्थकता सिद्ध करेंगा।
स्थानीय सुरभि गार्डन में आयोजित उज्जैन संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेष अध्यक्ष श्री चैहान ने भाजपा के इतिहास तथा सदस्यता महाभियान पर प्रकाष डाला। आपने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्रीय सरकार बनी, जिसमें डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को भारी उद्योग मंत्रालय सौंपा गया। वे सर्वाधिक प्रतिभा संपन्न मंत्री थे। उन्होंने जब देखा कि भारतीय राजनीति राष्ट्रवाद के रास्ते से भटक रही है। उन्होंने मंत्री पद से त्याग पत्र देकर अलग राह पकड़ी। जम्मू कष्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है। इसमें डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पष्चिम बंगाल में माक्र्सवादियों ने सदस्यता अभियान के बल पर दषकों तक पष्चिम बंगाल की सत्ता भोगी, लेकिन उनका विकास के बारे में कोई विजन नहीं था, इसलिए जनता ने उन्हें ठुकरा दिया। भारतीय जनता पार्टी विकास और सुषासन का विजन लेकर चली है, इसमें सदस्यता महाअभियान की सफलता से सोने में सुहागा होगा।
श्री चैहान ने बताया कि मई 2014 में देष में भारतीय जनता पार्टी की 30 वर्षो के बाद प्रचंड बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व करके नरेन्द्र मोदी ने देष में उत्पादन क्रांति को जन्म दिया। महंगाई पर लगाम लगाई। मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर में नई जान फंूकी और मेक इन इंडिया अभियान के द्वारा देष के विकास को नई दिषा दी है। युवकों को रोजगार के अवसर बढाए। यही कारण है कि विष्व बैंक सहित दुनिया के तमाम आर्थिक विष्लेषण संस्थाओं ने भविष्यवाणी की है कि भारत विष्व के सर्वाधिक तीव्रगति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, जो आने वाले 2016-17 में चीन को भी पछाड़ देगी। इसके पीछे श्री नरेन्द्र मोदी जैसे दूरदृष्टा नेताओं की दूरदृष्टि है और सदस्यता महाअभियान में उनका मार्गदर्षन है। उन्होंने कहा कि देष में भाजपा के मिषन 272 को पार करके जिस जनता ने भाजपा को 282 सीटें देकर सत्ता सौंपी थी उसे साथ जोड़ने के लिए सदस्यता महाअभियान एक राह है। इस राह पर चलकर हमें देष को और पार्टी को सषक्त बनाना है। जनषक्ति भाजपा के साथ जुड़कर भारतीय राजनीति को स्थायित्व और बुलंदी देगा, जिससे भारत विष्व में अजेय शक्ति और सुपर पावर बनेगा।
उन्होंने कहा कि सदस्यता महाअभियान पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी, सांसद, विधायक सभी के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिसमें सफलता मिलने पर कार्ड होल्डर बनने का गौरव प्राप्त होगा। पार्टी ने विधायकों को 50-50 हजार सदस्यता का लक्ष्य दिया है। इसी तरह सांसद और पदाधिकारी निष्चित लक्ष्य लेकर सदस्यता महाअभियान में जुट गए है। इस उत्तरदायित्व से कोई भी पदाधिकारी मुक्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री  षिवराजसिंह चैहान और प्रदेष अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान भी सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। उन्होंने उज्जैन संभाग के जिलों में सदस्यता अभियान की समीक्षा की और अभियान को गति प्रदान करने अधिक व्यापक और सघन बनाने का आग्रह किया।
बैठक में प्रदेष मंत्री तपन भौमिक, प्रदेष कोषाध्यक्ष श्री काष्यप, सांसद चिंतामणि मालवीय, समस्त विधायक सहित जिलाध्यक्ष इकबालसिंह गांधी उज्जैन नगर, दिलीप सकलेचा आगर मालवा, नरेन्द्रसिंह बैस शाजापुर, मंगल पटवा नीमच, सुधीर गुप्ता मंदसौर, बहादुरसिंह मुकाती देवास, बजरंग पुरोहित रतलाम सहित महामंत्री एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के प्रारम्भ में प्रदेष अध्यक्ष ने संत रविदास एवं डाॅ.मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। स्वागत भाषण नगर जिला अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी ने दिया। संचालन नगर उपाध्यक्ष शीलकुमार लष्करी ने किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds