May 21, 2024

कमलनाथ और अजय सिंह को दिखाए काले झंडे,वाहन पर चूड़ियां व कीचड़ फेंका

NDIbwhilt> lihtdZ htuz rô:; f]UrM bkze bü ytf{UtuN mCt fUtu mkctur"; fUhlu st hnu fUtkd{um Œ=uNtÆgG fUb˜lt: fUtu htô;u bü Yx[turmxe Y¢x fUt rJhtu" fUh hnu ˜tudtü fUt˜u Skzu Skzu r=FtY> ------------- mkckr"; mbtath bwhilt bü fUb˜lt: fUtu r=FtY Skzu, Jtnl vh VüUfUe aqrzgtk, vÀ:h J fUeaZ

मुरैना/ भिंड,10सितम्बर(इ खबरटुडे)।  विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर चंबल अंचल में आक्रोश रैली करने आए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को मुरैना में एट्रोसिटी एक्ट का विरोध कर रहे लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। यहां सवर्ण संयुक्त मोर्चा के लोगों ने कांग्रेस नेताओं को न केवल काले झंडे दिखाए। बल्कि उनके वाहन पर चूड़ियां व कीचड़ भी फेंका। हालांकि कीचड़ वाहन के ऊपर से निकल गया।

इस दौरान लोगों ने कमलनाथ व कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। भिंड के लहार में कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा।

सुबह पोस्टर बैनर फाडे फिर काले झंडे दिखाए
भिण्ड की सभा के बाद मुरैना में हेलिकाप्टर से उतरे कमलनाथ जब सभा स्थल नैनागढ़ रोड होकर कृषि उपज मंडी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एट्रोसिटी एक्ट का विरोध कर रहे लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। करीब एक हजार युवाओं ने कमलनाथ को काले झंडे दिखाए और उनके वाहन पर चूड़ियां भी फेंकी।
इसी दौरान किसी युवक ने कीचड़ वाहन पर फेंका। लेकिन वह वाहन के ऊपर से निकल गया और पुलिस के एएसएपी व अन्य कर्मचारियों पर गिरा। काफिले पर कपड़ों में बंधे कुछ पत्थर भी फेंके गए। विरोध करने वाले लोग करीब पांच सौ मीटर तक काले झंडे लेकर खड़े थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें हटाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद लोग काले झंडे लेकर मंडी गेट तक भी कमलनाथ के वाहन के पीछे गए। इससे पहले सुबह शहर में लगे कमलनाथ के बैनर व पोस्टरों को फाड़ दिया गया।

कमलनाथ ने जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पूरे प्रदेश की व्यवस्थाएं बदलेगी। साथ ही जो भी नीति बनाई जाएंगी उनमें युवाओं को केन्द्र में रखा जाएगा। क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे नई रेत नीति बनाएंगे, अंचल में एक नहीं कई शक्कर कारखाने खोलेंगे। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि व्यापमं में घूस देने वाले युवा जेल में हैं और खाने वाले राज कर रहे हैं।

लहार में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds