May 18, 2024

एक महिला सहित पांच बच्चे डेम में डूबे

रतलाम,१० जून (इ खबरटुडे)। जिले की जावरा तहसील के ग्राम रोला के समीप रुपानिया डेम में एक महिला और पांच बच्चों के डूबने की खबर है। प्रशासन द्वारा उनकी खोज का अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,तहसील मुख्यालय जावरा से करीब पचीस किमी दूर ग्राम रणायरा और रोला के निकट स्थित रुपानिया डेम पर शाम पांच बजे ग्रामीणों ने एक महिला और बच्चों के व देखे। इससे अनुमान लगाया गया कि तालाब में महिला और बच्चे डूबे है। पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उनकी खोज करने की कोशिश की और बाद में घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जावरा एसडीएम रानी बाटड घटनास्थल पर पंहुच गई थी। महिला और बच्चों की खोज के लिए रतलाम से गोताखोर बुलाए गए है। समाचार लिखे जाने तक डूबे हुए महिला व बच्चों की खोज जारी थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक डूबने वालों में एक महिला और पांच बच्चे शामिल है। ये सभी नजदीक के गांव मार्कण्डगंज के बताए जा रहे है। ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के गांवों के लोग अपनी गाय बकरियां चराने इस ईलाके में आते है। अनुमान है कि महिला व बच्चे बकरिया चराने के दौरान इधर आए होंगे और तभी नहाने के लिए तालाब में उतरे होंगे। उसी के बाद यह हादसा हुआ।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds