May 9, 2024

एक दूसरे का पर्याय बन गए थे किसानसंघ(BKS) और स्व.श्री केलकर
चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर स्व.श्री केलकर(kelkar) को नम आंखों से दी अंतिम बिदाई

उज्जैन,31 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। स्व.प्रभाकर केलकर( prabhakar kelkar) बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे और उन्होने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का पूरा उपयोग संगठन को सींचने में किया। वे और भारतीय किसान संघ(Bhartiya kisan Sangh) एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। उन्ही के संगठन कौशल का परिणाम है कि आज किसान संघ (BKS) देश में किसानों का सबसे बडा संगठन बन चुका है।
उक्त उद्गार,स्थानीय चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर संपन्न हुई शोकसभा के दौरान वक्ताओं ने रा.स्व.संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भारतीय किसान संघ के अ.भा.उपाध्यक्ष स्व.श्री केलकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे सुधांशु केलकर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
स्व.श्री केलकर का निधन शुक्रवार दोपहर को भोपाल के एक निजी चिकित्सालय में हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को आज प्रात: सडक मार्ग से भोपाल से उज्जैन लाया गया था। भोपाल से उज्जैन के मार्ग में अनेक स्थानों पर किसान संघ और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनके पार्थिव शरीर को उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर लाया गया,जहां पहले से बडी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
स्व.श्री केलकर को अंतिम बिदाई देने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बडी संख्या में किसान संघ और आरएसएस के कार्यकर्ता चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर उपस्थित थे। मुक्तिधाम पर बडी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हे अंतिम बिदा दी। जैसे ही उनकी चिता को मुखाग्नि दी गई,वहां मौजूद किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसान संघ के आराध्य भगवान बलराम का जयघोष किया।
मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा को रा.स्व.संघ मध्यप्रदेश के क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी,किसान संघ के अ.भा.महामंत्री दिनेश कुलकर्णी,रा.स्व.संघ के मालव प्रान्त के संघचालक प्रकाश शास्त्री ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने स्व.श्री केलकर के जीवन के विभिन्न आयामों और उनके संगठन कौशल को याद किया। किसान संघ के अभा महामंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि स्व.श्री केलकर और किसान संघ एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। श्री केलकर ने किसान संघ के अभा महामंत्री रहते हुए किसान संघ का संगठन सुदूर उत्तर पूर्व राज्यों तक खडा कर दिया। किसान संघ के संगठन को उन्होने एक नई दिशा दी। उन्होने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का पूरा उपयोग संगठन के विस्तार में लगा दिया। क्षेत्र संघचालक श्री सोहनी ने कहा कि उनके निधन से किसान संघ,रा.स्व.संघ,किसान जगत और पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। देश ने एक कुशल संगठक को आज खो दिया है। लेकिन उनकी कमी को हम राष्ट्रकार्य में जुट कर कम करने का प्रयास कर सकते है।
स्व.श्री केलकर को अंतिम बिदा देने के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता तपन भौमिक,सांसद सुधीर गुप्ता,पूर्व सांसद डा चिन्तामणि मालवीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, समेत कई गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds