April 27, 2024

उज्जैन के मंदिर-पुरातत्व संग्रहालय में ढाई करोड़ से अधिक राशि के कार्य

भोपाल,9 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। सिंहस्थ-2016 के मद्देनजर उज्जैन के 6 मंदिर ओर पुरातत्व संग्रहालय में विकास कार्य एवं अन्य कार्य में 2 करोड़ 55 लाख से अधिक राशि खर्च की जायेगी। इसमें पुरातत्व संग्रहालय में विद्युतीकरण, अग्निशमन, सीसीटीवी केमरा, फायर एलार्म आदि कार्य में सर्वाधिक 1 करोड़ 28 लाख 65 हजार से अधिक की राशि खर्च होगी।

पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने बतायाकि भृर्तहरि गुफा उज्जैन में 13 लाख 15 हजार, राम जनार्दन मंदिर में 22 लाख 17 हजार से अधिक, विष्णु चतुष्टका में 30 लाख 3 हजार, काल भैरव मंदिर में 25 लाख 32 हजार और तिलकेश्वर मंदिर में 36 लाख 52 हजार की राशि से अनुरक्षण एवं विकास कार्य होंगे।

राज्य मंत्री श्री पटवा ने सिंहस्थ-2016 के दृष्टिगत इन कार्यों को समय-सीमा में पूरे करवाने के निर्देश दिये

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds