May 19, 2024

इस्तांबुल में हुए आतंकी हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत

तुर्की\इस्तांबुल 02जनवरी (इ खबरटुडे)।टर्की के इस्तान्बुल में हुए आतंकी हमले में कुल 39 लोगों की मौत हुई, जिनमें 2 भारतीय भी शामिल थे। साथ ही, करीब 70 लोगों के घायल होने की आशंका है। मारे गए 2 भारतीयों में से एक पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर हसन रिजवी का बेटा अबीस रिजवी था। मरने वाले भारतीयों में दूसरा नाम है खुशी शाह का, जो गुजरात के एक व्यापारी की लड़की थीं।

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए नंबर भी जारी

अबीस रिजवी के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए नंबर भी जारी किया है। किसी भी तरह की मदद के लिए +90-544-6754668/+90 212 296 2530 (के भारद्वाज) और +90-530-5671095 (आरसी डंगवाल) नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

जिस वक्त यह हमला हुआ, क्लब के भीतर तकरीबन 500 लोग मौजूद थे। अटैक के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही ऐंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds