May 17, 2024

अक्षय के बाद अब अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड हस्तियां आगे आई केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए

नई दिल्ली, 20 अगस्त (इ खबरटुडे)।केरल में बाढ़ से 300 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश ने बाढ़ को और भयावह कर दिया है। राज्य सरकार ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर रखा है। पूरे देश से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। यही नहीं कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी खुलकर मदद का आह्वान किया।इसी बीच खबर है कि बाढ़ से मची तबाही से जूझ रहे केरल की मदद के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, ए आर रहमान और जैकलिन फर्नांडिस जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां आगे आई हैं। इन सितारों ने अपने फैंस से भी राज्य की मदद के लिए दान देने का आग्रह किया है।
इससे पहले इस विनाशकारी आपदा में लोगों की मदद करने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कुछ हेल्पलाइन नंबर्स भी शेयर किए हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया – ‘केरल की स्थिति बहुत ही भयावह है। कृपया बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।’ अमिताभ के बाद उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी आगे आए और लोगों से पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds