April 26, 2024

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 की उम्र में निधन

मुंबई,30 अप्रैल (इ खबरटुडे)। इरफान खान के दुनिया छोड़ जाने के गम में आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि बॉलीवुड ने अपने चिंटू को भी खो दिया। जी हां, कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बीती रात अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 67 साल के ऋषि कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था। बता दें, ऋषि कपूर को 2019 में कैंसर हुआ था और एक साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला था।

कोरोना वायरस से लक्षण मिले थे, रिपोर्ट का इंतजार
ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर को सांस में तकलीफ के साथ ही हल्का बुखार था और चेस्ट इन्फेक्शन था। ये लक्षण कोरोना वायरस से जुड़े हैं इसलिए तत्काल इसकी जांच भी करवा ली गई थी। अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

पिछले हफ्ते से बीमार चल रहे थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वे पिछले हफ्ते से बीमार चल रहे थे। बीते गुरुवार को भी लॉकडाउन होने के बावजूद उन्हें महाराष्ट्र सरकार से स्पेशल पास जारी करवा कर अस्पताल लाया गया था। हालांकि तब उन्हें चंद घंटों बाद ही छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले फरवरी में भी उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले ऋषि कपूर एक महीने से शांत थे।

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा ऋषि कपूर
ऋषि कपूर के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद ट्विटर पर अभिनेता का नाम ट्रेंड करने लगा था। फैन्स उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे थे। अब तक हजारों ट्वीट्स हो चुके हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds