May 14, 2024

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 8 मार्च 2016

मुख्यमंत्री निवास से रविन्द्र भवन तक होगा रोड शो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल 
भोपाल,07मार्च (ई खबर टुडे)।संभवत: मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसके मुख्यमंत्री समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये रोड शो करेंगे।

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी रहेंगी
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास से रविन्द्र भवन तक ‘महिला
सशक्तीकरण के 10 वर्ष’ थीम पर रोड शो में शामिल होंगे।इसमें महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी रहेंगी। इसी के साथ प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम की शुरूआत होगी जो 15 मार्च तक चलेंगे। पहले दिन सभी 52 हजार गाँव में विशेष ग्राम सभा होगी। विशेष जन-सुनवाई 51 जिले में होगी और नारी शक्ति चौपाल भी लगाई जायेगी।
स्त्रियों के प्रति सम्मान का सकारात्मक वातावरण बनाने के लिये मुख्यमंत्री निवास से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ होगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाएँ मुख्यमंत्री को दिवस संबंधी बेज लगायेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने निवास से शक्ति रथ रवाना करेंगे। यह रथ पूरे प्रदेश में महिलाओं से संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। मुख्यमंत्री निवास के बाहर शौर्या दल अपने बेण्ड के साथ रोड शो में शामिल होंगे। शौर्या दल की ऐसी सदस्य, जिन्होंने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है, वे उल्लेखनीय काम जेण्डर चैम्पियन्स के रूप में रोड शो में शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को ड्रायविंग लायसेंस का वितरण और अनमोल-2 की लांचिंग करेंगे। मुख्यमंत्री महिलाओं के पक्ष में उत्कृष्ट काम करने वालों को पुरस्कृत भी करेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds