मध्य प्रदेश

रानी कमलापति महल का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आर्च ब्रिज का भूमि-पूजन
भोपाल,02मई(इ खबरटुडे)|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रानी कमलापति महल का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ रानी कमलापति आर्च ब्रिज के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रानी कमलापति महल का भ्रमण भी किया।

 नागरिकों से अपील की कि तालाबों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। यहाँ की पुरा संपदाओं का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। यहाँ की पुरा संपदा प्राचीन धरोहर है। इसके प्राचीन इतिहास और तकनीकी को दुनिया के सामने लाया जाये। भोपाल के सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि तालाबों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानवीय सम्वेदनाओं के साथ विकास किया जा रहा है।
श्री चौहान ने रानी कमलापति पर केंद्रित फोल्डर का विमोचन  कियाrani kamlapti
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस आर्च ब्रिज के बनने से आवागमन में सुगमता होगी। महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि आर्च ब्रिज 39 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इससे क्षेत्र में यातायात का दवाब कम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रानी कमलापति पर केंद्रित फोल्डर का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ओम यादव, विधायकगण सर्वश्री विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, जन-प्रतिनिधि, महापौर परिषद के सदस्य और पार्षद उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button