September 29, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा,केंद्र ने किया जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला

देश का पहला मामला :पूर्व मुख्यमंत्री को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

भोपाल,26 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्‍हें जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है।

आमतौर पर जेड प्लस सुरक्षा मुख्यमंत्री को मिलती है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा, जब पूर्व मुख्यमंत्री को भी जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, शिवराज को प्रतिबंधित संगठन सिमी से खतरा है। इसीलिए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी।

साल 2016 में भोपाल सेंट्रल जेल से भागे सिमी कैदियों का एनकाउंटर हुआ था। तब शिवराज मुख्यमंत्री थे। अब शिवराज पद पर नहीं हैं। ऐसे में सिमी द्वारा बदला लेने की आशंका है। इस साल जुलाई माह में भारत सरकार ने एक आरटीआइ के जवाब में बताया था कि देशभर में सिर्फ 24 लोगों को जेड प्लस सिक्युरिटी दी जाती है।

सुरक्षा के लिहाज से इस कैटेगरी में सुरक्षा व्यवस्था के मापदंडों को उजागर नहीं किया जाता है। नियमों के तहत गृह राज्य मंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति वीवीआइपी सुरक्षा कवर का फैसला करती है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds