September 29, 2024

चेक बाउंस के मामले में सैलाना विधायक के पति और सैलाना मंडी अध्यक्ष जावरा में गिरफ्तार

रतलाम,11अक्टूबर(इ खबर टुडे)। सैलाना विधायक संगीता चारेल के पति और सैलाना मंडी अध्यक्ष डा. विजय चारेल को जावरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ चेक बाउंस के एक मामले में स्थाई गिरफ्तारी वारंट था।

डा. चारेल को जावरा पुलिस ने गुरूवार दोपहर जावरा न्यायालय में पेश किया। सूत्रों के अनुसार डा. चारेल ने जावरा के एक कारोबारी को ढाई लाख रूपए का चेक दिया था जो बाउंस होने के बाद उनके खिलाफ जावरा न्यायालय में धारा 138 के तहत केस दायर किया गया था। इसी मामले में 2009 से उनके खिलाफ वारंट है लेकिन इसकी तामीली नहीं हो पा रही थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds