mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Plane Crash : कजाकिस्तान में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान, 72 लोग थे सवार

अकातू, 25 दिसंबर(इ खबर टुडे)। इस वक्त की बड़ी खबर कजाकिस्तान से आई है। कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश हुआ है। अजरबैजान एयरलाइंस का विमान कजाकिस्तान के अकातू में दुर्घटना का शिकार हो गया है। प्लेन में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग थे।

विमान दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विमान को गिरते देखा जा सकता है। लैंडिंग के हिसाब से उसकी गति बहुत ज्यादा दिख रही है।

रूसी समाचार एजेंसियों ने इस हादसे का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि अजरबैजान का विमान बाकू से ग्रोन्जी के लिए जा रहा था। एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था।

Related Articles

Back to top button