September 29, 2024

रतलाम नगर निगम में कोरोना पहुंचने के बाद आयुक्त ने करवाई कर्मचारियों की थर्मल स्केनिंग :देखिये वीडियो

रतलाम,02 सितंबर(इ खबरटुडे)। रतलाम नगर निगम में बुधवार को निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देश पर स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा निगम के सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियो की थर्मल स्केनिंग करने पहुंची । जिसके बाद निगम के सभी कर्मचारी और अधिकारी एक बाद एक थर्मल स्केनिंग करवाने के लिए कतार में खड़े हो गये।

जानकारी के अनुसार हाल हीं में रतलाम नगर निगम कार्यालय के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने मुस्तैदी से स्वास्थ विभाग से तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियो की थर्मल स्केनिंग एवं पल्स ऑक्सीमीटर की जांच करवाई।

सोमनाथ झरिया ने इ खबर टुडे से चर्चा के दौरान बताया कि पूर्व में निगम के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। इसके बाद सोमनाथ झरिया ने सोमवार को कलेक्टर गोपाल चंद डाड से चर्चा कर निगम के सभी कर्मचारियों की जांच करवाने की मांग की। इसके बाद आज बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने निगम कार्यालय पहुच कर निगम के कर्मचारियों के साथ निगम में आने वाले समान्य नागरिकों की भी थर्मल स्केनिंग की । जांच करने आए डॉक्टरों के अनुसार यदि थर्मल स्केनिंग के दौरान कोई संदिग्ध पाया जाता है, उस संदिग्ध की कोरोना जांच भी आयेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds