October 5, 2024

पूरे विश्व में हो रहा है भारतीय संस्कृति का गुणगान

राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी शिविर में अमृता भावसार ने कहा

रतलाम,20 जनवरी (इ खबरटुडे)। भारतीय संस्कृति का गुणगान आज सारे विश्व में हो रहा है। जर्मनी में छात्रों को संस्कृत पढाई जा रही है,ब्रिटेन में गायत्री मंत्रों का जाप किया जा रहा है। अमेरिका में भारतीय परिधानों की मांग हो रही है। इण्डोनेशिया में रामायण का मंचन हो रहा है। ऐसे समय में ियों की जिम्मोदारी और बढ गई है।
उक्त विचार राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित तरुणी शिविर में उपस्थित सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए समिति की धार की जिला बौध्दिक प्रमुख एवं मालवा प्रांत की सह मातृशक्ति प्रमुख अमृता भावसार ने कही। सुश्री भावसार ने कहा कि ियों को अपने घर,परिवार और समाज के साथ साथ अब राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का विचार करना होगा। एक दिवसीय तरुणी शिविर का आयोजन विवेकानन्द जयन्ती के उपलक्ष्य में पावर हाउस रोड स्थित एमपीइबी हाल पर किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.शिवमंगल सिंह सुमन शोध संस्थान की डॉ.शोभना तिवारी ने की।
तरुणी शिविर में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से बडी संख्या में आई युवतियां और महिलाएं मौजूद थी। राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी शिविर में तरुणियों के शारीरिक और बौध्दिक विकास के लिए खेलों और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रारंभ में अतिथी द्वय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत समिति की सेविका रुपाली तबकडे और सुनीता छाजेड ने किया। अतिथी परिचय जागृति ने दिया। व्यक्तिगत गीत रश्मि उपाध्याय और नन्दिनी व्यास ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वैदेही कोठारी तथा आभार प्रदर्शन नगर कार्यवाहिका सुनीता छाजेड ने किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds