October 7, 2024

नेहरू युवा केंद्र द्वारा शिव कृपा होस्टल में नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया

रतलाम,14 नवंबर (इ खबरटुडे)। नेहरू युवा केंद्र द्वारा शिव कृपा होस्टल में नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभु जी नेका ,एल्डर मेन मधु जी शीरौडकरजिला संयोजक और पवन जी दुबे व् होस्टल संचालक विनोद पाटीदार होस्टल मैनजमेंट ललित पाटीदार व आशीश पाटीदार रोहन धाकड़ हेमंत पाटीदार अर्जुन पाटीदार उपथिती में किया गया। नेहरू युवा केंद्र विलियंतर सुनील पाटीदार व् पूजा डाबी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया

नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस के कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ सुनील पाटीदार  ने बाल दिवस’  केे महत्व को बताते हुए कहा बाल दिवस’ 14 नवम्बर को मनाया जाता है। यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है।  पं. नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे।बाल दिवस बच्चों के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन स्कूली बच्चे बहुत खुश दिखाई देते हैं। वे सज-धज कर विद्यालय जाते हैं। विद्यालयों में बच्चों के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। बच्चे चाचा नेहरू को प्रेम से स्मरण करते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds