mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

दस हजार के फरार इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपी

रतलाम,21 सितम्‍बर(ई खबर टुडे)। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक फरार इनामी बदमाश पकड़ने में सफलता हासिल की है।आरोपी हत्या, चोरी, मारपीट व छेड़छाड़ जैसी वारदात को अंजाम देने के बाद जमानत के बाद से फरार था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का ईनाम भी रखा था। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को उसके रतलाम में होने की सूचना मिली तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और उसे बंजली गांव में मेडिकल कॉलेज के पास से पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार उसने नंदलई निवासी गणेश को गिरफ्तार किया है, जो कि वर्ष 2009 में हत्या के आरोप में जेल में बंद हुआ था। उसके बाद जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था, पर उसका पता नहीं चल पा रहा था। गणेश की गिरफ्तारी पर दस हजार का ईनाम रखा था। गणेश के रतलाम आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button