mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

‘डे’ चक्रवात से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश

भोपाल,22 सितम्‍बर(ई खबर टुडे)। ‘डे’ चक्रवात की वजह से लंबे समय तक गायब होने के बाद एक बार फिर बारिश ने प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार दस्तक दी। कल रात से बारिश शुरू हुई जो सुबह तक जारी है। मालवा, निमाड़ से लेकर आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है।बुरहानपुर में तेज बारिश से शहर में कई जगहों पर पानी भर गया है। महेश्वर में तेज बरिश के चलते ताजियों को पॉलिथीन में बांधकर निकाला गया है। प्रदेश में और भी कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर होने की खबर आ रही है।

Related Articles

Back to top button