September 22, 2024

जिला चिकित्सालय में छत गिरी,दो दर्जन से अधिक दबे

मलबे से आठ को निकाला,बारिश के कारण बचावकार्य में दिक्कतें

रतलाम,23 जुलाई (इ खबरटुडे)। आधी रात के करीब हो रही तेज बारिश के दौरान जिला चिकित्सालय के मेटरनी
टी वार्ड से सर्जिकल वार्ड को जोडने वाले कारिडोर की छत अचानक धंस गई। छत ढहने से कारिडोर में सो रहे दो दर्जन से अधिक लोग मलबे में दब गए। इनमें से आठ को बाहर निकाले जाने की सूचना है। बाकी लोग अब भी मलबे में धंसे हुए है। कलेक्टर एसपी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है,लेकिन बारिश के चलते बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही है। मलबे में दबे लोगों की स्थिति का फिलहाल कोई अंदाजा नहीं मिल पा रहा है।
रात करीब बारह बजे शहर में अचानक तेज बारिश शुरु हुई थी। इसी समय जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड को सर्जिकल वार्डch6
से जोडने वाले कारिडोर की छत अचानक गिर गई। कारिडोर में उस वक्त दो दर्जन से अधिक लोग सो रहे थे। छत गिरने से वहां सो रहे लोग मलबे के नीचे दब गए। देखते ही देखते अस्पताल में चीख पुकार का माहौल बन गया। शुरुआती दौर में तीन लोगों की मौत की सूचनाएं आई,लेकिन अब तक किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में से आठ लोगों को घायलवस्था में बाहर निकाला गया है। बडी संख्या में लोग अब भी मलबे में धंसे हुए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुच गए है। अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। दुर्घटना के बाद बिजली गुल हो जाने से और बारिश के कारण बचाव कार्य व्यवस्थित ढंग से नहीं चल पा रहा था। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में मलबे से घायलों को निकालने की कोशिशें की जा रही थी।ch4

You may have missed