October 7, 2024

चीनी अखबार की धमकी, भारत को पाक और नेपाली सेना से भी लेना पड़ेगा मोर्चा

बीजिंग,19 जून (इ खबरटुडे)। भारत-चीन में युद्ध जैसे हालात देखते हुए चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने धमकी देते हुए कहा कि यदि सीमा पर तनाव बढ़ता है तो भारत को चीन, पाकिस्तान और नेपाल के “सैन्य दबाव” का एक साथ सामना करना पड़ सकता है। चीन सरकार की भाषा बोलने वाले इस सरकारी अखबार के भड़काऊ बयान से भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने की प्रबल आशंका है।

शंघाई अकादमी ऑफ सोशल साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के शोध सहयोगी हू झिओंग का हवाला देते हुए समाचार पत्र में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया है कि भारत एक ही समय में चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ सीमा विवाद का सामना कर रहा है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान हमेशा से चीन का विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार है। इसके साथ ही नेपाल से भी चीन से घनिष्ठ संबंध हैं। पाकिस्तान और चीन दोनों ही चीन के प्रस्तावित बेल्ट एडं रोड इनिशिएटिव के तहत महवपूर्ण साझीदार हैं। मुखपत्र में कहा गया है कि अगर भारत सीमा पर तनाव बढ़ाता है तो वह दो या दो से अधिक मोर्चों पर सैन्य दबाव का सामना कर सकता है।

चीनी अखबार का कहना है कि तीन मोर्चों पर सेना का सामना करना भारत की सैन्य क्षमता के बस की बात नहीं है। इससे भारत की विनाशकारी हार हो सकती है।ग्लोबल टाइम्स के हवाले से कहा गया है कि चीन का सीमा रेखा में बदलाव का कोई इरादा नहीं है। इसमें आगे कहा गया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों सेनाओं के बीच जो खूनी संघर्ष हुआ उसके लिए भारतीय सैनिक जिम्मेदार हैं। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को उकसाया है। इसलिए सीमा पर 20 भारतीय सैनिकों की मौत के लिए वे खुद जिम्मेदार है।

चीन ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए राज्य मीडिया के हवाले से 15 जून की घटना की जांच की मांग की है। चीन ने कहा है कि भारत को इस घटना की पूरी जांच करनी चाहिए, जिसमें कर्नल रैंक के अधिकारी समेत 20 भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds