May 2, 2024

अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर तीन तलाक कहकर महिला को घर से निकाला

उज्जैन,15 दिसंबर(इ खबर टुडे)। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से उसके पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। महिला ने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। शुक्रवार को महिला ने महाकाल थाना पुलिस को इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी मर्जी के बिना अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक सबंध बनाता था। महिला द्वारा मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था।

महिला ने थाने पहुंचकर की शिकायत
एक अक्टूबर की रात को भी महिला के साथ पति ने अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया था। महिला ने विरोध किया तो उसके पति ने मारपीट कर उसे तीन बार तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार को वह पिता के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 377, 294, 323, 498-ए, 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds