mainनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में दहेज के लिए महिला के साथ बर्बरता, पति ने रस्सी से बांधकर कुएं में लटकाया

नीमच,06 सितम्बर(इ खबर टुडे)। मध्यप्रदेश के नीमच में एक महिला पर पति द्वारा बर्बरता का मामला सामने आया है। जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत किरपुरा में दहेज की मांग के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को पानी वाले कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। कुएं में रस्सी के सहारे लटकाने के बाद पति ने खुद इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया।

रस्सी से बांधकर कुएं में लटकाया
जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत किरपुरा गांव में रहने वाली महिला के पति राकेश पिता रामचंद्र कीर ने दहेज की मांग के चलते अपनी पत्नी को कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे लटका दिया। महिला कुएं के अंदर से मन्नते करती रही कि मुझे बाहर निकाल लो लेकिन पति ने एक नहीं सुनी।

इस दौरान महिला चीखती रही चिल्लाती रही। बाद में परिवार वालो के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया। घटना के बाद महिला ने अपने मायके जाकर आप बीती परिवार वालो को सुनाया।

जिसके बाद पुलिस थाने में जाकर मामले की शिकायत की और वीडियो के बारे में भी बताया। महिला ने पति पर मारपीट करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है

Related Articles

Back to top button