May 18, 2024

हनुमान जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा(देखिए लाइव विडियो)

आलोट,06 अप्रैल (इ खबरटुडे)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आज आलोट प्रखंड के खजुरी देवड़ा मे हनुमान जन्मोउत्सव पर शोभायात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंची, जिसमें शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा के बाद मुख्य वक्ता के रुप में पधारे जिला सह मंत्री तूफान सिंह यादव ने बौद्धिक दिए। ओर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

उसके बाद आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख गोपाल सेन, प्रखंड मंत्री अर्जुन सिंह पंवार, प्रखंड संयोजक राघु सिंह सिसोदिया, प्रखंड सह संयोजक पंकज परमार, प्रखंड सामजिक समरसता प्रमुख समरथ सेन, प्रखंड सह गो रक्षा प्रमुख मंगल गोस्वामी, प्रखंड सह विधार्थी प्रमुख दिलीप सिंह, प्रखंड सेवा प्रमुख ओम प्रकाश चौधरी, एवं खंड व ग्राम समिति के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह पवार एवं आभार पंकज परमार ने व्यक्त किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds