June 17, 2024

Safa Rally : 17 फरवरी को निकाली जाएगी विशाल सम्मान साफा रैली,जवाहर व्यायामशाला परिसर से निकलने वाली रैली में हज़ारो युवा होंगे शामिल

रतलाम,15 फरवरी (इ खबरटुडे)। महाशिवरात्रि के मौके पर अंबर परिवार द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली विशाल सम्मान साफा रैली का आयोजन इस बार महाशिवरात्रि के पूर्व 17 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा। साफा रैली जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होगी। रैली का नेतृत्व अंबर परिवार के दौलत पहलवान करेंगे।

अम्बर परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सम्मान साफा रैली 17 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अति प्राचीन गढ़ कैलाश मन्दिर पर महाआरती से साथ समाप्त होगी। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में शहर के हज़ारो युवा केसरिया साफा बांध कर शामिल होते है। शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए साफा बांधे ये हज़ारो युवा समां बांध देते है। इस वर्ष भी सम्मान साफा रैली की जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।

अंबर परिवार ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से साफा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

You may have missed