Suicide Accident : अज्ञात दिव्यांग की ट्रेन से कटने से मौत,दुर्घटना या आत्महत्य स्पष्ट नहीं

रतलाम,08 जून (इ खबरटुडे)। सैलानारोड ओव्हर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर आज दोपहर एक अज्ञात दिव्यांग की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। ये हादसा दुर्घटना थी या दिव्यांग ने आत्महत्या की है ये अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,दोपहर करीब तीन बजे करीब पैैंतीस वर्ष आयु का पैर से दिव्यांग एक व्यक्ति सैलाना रोड ओव्हर ब्रिज के नीचे से गुजर रही बान्द्रा झांसी ट्रेन की चपेट में आ गया। दिव्यांग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पंहुच गए। मतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक पैर से दिव्यांग था। उसने आत्महत्या की है या उसकी मौत दुर्घटनावश हुई है यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।