mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम/ सिलावटो का वास में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, पुलिस ने किया मर्ग कायम

रतलाम 16, जुन (ई खबर टुडे)। शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट का वास में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिलावटो का वास निवासी जय पिता बाबूलाल सिलावट 26 वर्षीय ने गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे अपने कमरे मे पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।परिजन द्वारा अचेत अवस्था में जय को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों द्वारा जय को मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर माणक चौक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का विवाह 4 वर्ष पहले ही हुआ था वही उसके 3 वर्ष की एक बेटी है।मृतक मकान की ठेकेदारी का काम करता था। मृतक का पोस्टमार्टम कर गुरुवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Back to top button