May 14, 2024

NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की हत्या, 2017 में भारत से भागा था

टोरंटो,21 सितम्बर(इ खबर टुडे)। खालिस्तान मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच खबर है कि कनाडा में एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। इसका नाम सुखदूल सिंह उर्फ ​​सुक्खा दुनिके है।

बता दें, कुछ इसी तर्ज पर इसी साल जून में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर कर दी गई थी। हरदीप सिंह की हत्या के कारण ही भारत और कनाडा के संबंधों में खटाई आई है।

सुक्खा दुनिके मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला था। वह दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़ा था। कनाडा में उसकी हत्या के पीछे अलग-अलग गैंग का आपसी विवाद बताया जा रहा है। भारत में उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने उसे अपनी मोस्ट वॉन्टेंड की लिस्ट में शामिल कर रखा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds