September 20, 2024

कई लड़कियों से सबंध रखने वाले पति ने ही पत्‍नी के अश्‍लील वीडियो वायरल किए, थाना पहुंची महिला

मुरैना, जौरा,08 अगस्त (इ खबर टुडे)। जौरा कस्बे में रहने वाली एक महिला ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इससे उसकी बदनामी हुई है। पति से पीड़ित होकर महिला अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने महिला की फरियाद पर आरोपित पति के खिलाफ छेड़खानी की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के मुताबिक जौरा से सटे गांव की रहने वाली महिला बुधवार को अपने पिता के साथ थाने पहुंची। जहां उसने आवेदन देकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी चमन पाड़ा बाड़ी धौलपुर निवासी के साथ हुई है, लेकिन शादी के बाद से ही पति उसे परेशान कर रहा था। वह कई लड़कियों से भी बात करता था।

वीडियो बनाकर बदनाम कर रहा
पति ने इसी बीच अपने साथ कुछ गंदे वीडियो व फोटो भी बना लिए थे। इसके बाद उसे बदनाम करना शुरू कर दिया और दहेज की मांग भी करने लगा। इसके चलते वह अपने मायके रहने लगी।

इसी बीच पता चला कि पति ने फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इसका पता लगने वह थाने आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की फरियाद पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

You may have missed