September 29, 2024

vaccination campaign/कोविड-वैक्सीनेशन महाअभियान: जिले में दो दिनों में 205 सेंटर्स पर 1 लाख टीके लगाने का लक्ष्य

रतलाम,24अगस्त (इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में भी 25 तथा 26 अगस्त को आयोजित होने वाले कोविड-वैक्सीनेशन महा अभियान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान 205 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। लगभग एक लाख टीके लगाए जाने का लक्ष्य अभियान के दोनों दिनों में तय किया गया है।

महा अभियान को लेकर एक पत्रकार वार्ता कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा मंगलवार को आयोजित की गई। पत्रकारगणों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील भी उपस्थित थी।

पत्रकार वार्ता में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि महा अभियान के लिए जिले को वैक्सीन प्राप्त हो चुका है। अभियान में प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाए जाएंगे। रतलाम शहर में 12 सेंटर रहेंगे। शहर में लगभग 90 प्रतिशत पात्र व्यक्ति प्रथम डोज लगवा चुके हैं। कलेक्टर ने अपील की है कि छूटे हुए सभी परिचितों तथा अन्य व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। वैक्सीन के सुखद परिणाम सामने आए हैं।

आज बाजार में वही परिदृश्य है जो कोरोना से पूर्व का था, सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही है। टीकाकरण में रतलाम अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। साप्ताहिक ग्रेडिंग में जिला सदैव टॉप 3 में सम्मिलित रहा है। जिले के नगरीय निकायों में 80 तथा 90 प्रतिशत से लेकर शत प्रतिशत उपलब्धि वाले नगरीय निकाय भी हैं।

इस अभियान में जिले के सैलाना तथा बाजना क्षेत्रों में ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं क्योंकि उन क्षेत्रों में तुलनात्मक रूप से कम वैक्सीनेशन हो पाया है। कलेक्टर ने बताया कि वैक्सीनेशन महा अभियान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पूरे जिले के लिए नोडल अधिकारी हैं। इसके अलावा संबंधित एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि अब तक जिले में 6,74,527 व्यक्तियों अर्थात लगभग 61 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को प्रथम डोज वैक्सीनेशन किया जा चुका है। दूसरा डोज 1,30,937 व्यक्तियों को लगाया चुका है। जिले में 2,398 गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए जा चुके हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds