May 17, 2024

Stone Pelting Demolition : धर्म जागरण रैली पर पथराव करने वाला मकान ध्वस्त,पथराव मामले में दो आपराधिकप्रकरण दर्ज,छ: गिरफ्तार,तीन फरार

उज्जैन,26 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। धर्म जागरण रैली पर शुक्रवार को बेगमबाग क्षेत्र में पथराव करने वाले लोगों की पुलिस एवं प्रशासन ने रात में ही पहचान कर ली थी। शनिवार दोपहर को जिन मकानों से पथराव हुआ था उन्हे ध्वस्त करने का काम पुलिस एवं प्रशासन की मौजुदगी में नगरनिगम के कर्मचारियों ने किया है। महाकाल थाना पुलिस ने इस मामले में दो प्रकरण दर्ज किए हैं। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है 3 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

शुक्रवार को धर्मजागरण रैली पर बेगमबाग क्षेत्र के कुछ मकानों की छतों से पत्थर बरसाए गए थे।इस पत्थर बाजी से रैली में शामिल करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोंट आई थी।सभी कार्यकर्ता माधव सेवा न्यास में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। जिन दो मकानों की छत से पत्थर चलाए गए थे उन्ही की पहचान प्रशासन एवं पुलिस ने देर रात कर ली थी।शनिवार को प्रशासन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजुदगी में नगर निगम के अमले ने मकानों की तुडाई का काम शुरू किया था।सबसे पहले इन मकानों का सामान बाहर करने के साथ ही इनमें निवासरत लोगों को बाहर किया उसके बाद यहां निगम के अमले ने सबसे उपरी तल से मकान को तोडने की शुरूआत की । प्रारंभिक स्थिति में दो मकानों की पहचान कर उन की तुडाई का काम शुरू किया गया है।नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार हम पूर्व में ही नोटिस दे चुके थे।देर शाम प्रेस नोट के माध्यम से बताया जाएगा कि कुल कितने मकान तोडे गए हैं। आयुक्त के बयानों के विपरित नगर निगम की शाम को जारी विज्ञप्ति में इसका कोई विवरण नहीं दिया गया । पत्थरबाजी के मामले में देर रात ही पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज खंगाले गए थे। महाकाल थाना पुलिस ने नवदीपसिंह पिता नीमेष रघुवंशी की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 323,294,147,336,427 में एवं चेतन्य पिता निरंजन आरोण्या की रिपोर्ट पर धारा 147,294,506,427,323 में आरोपियों के खिलाफ रैली पर अश्लील गाली गलौज,पथराव करने से मना करने पर मारपीट,जान से मारने की धमकी व भारत माता मंदिर का बोर्ड तोडकर नुकसान करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों ही मामले में करीब 8-9 लोग नामजद एवं 30 के करीब अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।महाकाल थाना प्रभारी अरविंदसिंह तोमर के अनुसार इनमें से 6 लोगों को गिरफतार कर लिया गया है।2-3 अभी फरार हैं। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।

पत्थरबाज हिना और रेहाना किराएदार, टीकाराम का टूटा मकान

बेगमबाग में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर हुए पथराव मामले में खुलासा हुआ है। पत्थरबाजी करने वाली हिना और रेहाना दोनेां महिलाए किराएदार है। जो कि टीकाराम और हमीद के मकान में किराए से रहती है। पुलिस ने दोनेां महिलाओं को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं की कारगुजारी का खामियाजा मकान मालिक टीकाराम को भी भुगतना पड़ा है। नगर निगम की टीम ने उसके तीन मंजिला मकान को जंमीदोज कर दिया है। एक दिन पहले हुए पथराव के बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक पत्थरबाज युवक ओर महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

शहरकाजी और कलेक्टर में गर्मागर्म बहस

घटना से क्षेत्र में फैले तनाव के बाद प्रशासन ड्रोन कैमरे से नजर रख रहा है। शनिवार दोपहर में प्रशासन ने पत्थरबाज हिना का मकान तोडऩे का निर्णय लिया। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने मकान को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की। विरोध में शहरकाजी सहित युवक ओर महिलाओं के हुजूम ने बेगमबाग से महाकाल जाने वाले चोडे सीमेंटेड रोड़ पर चक्काजाम कर दिया। करीब 700 से 800 लोग सडक़ पर बैठ गए। स्थिति संभालने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने मोर्चा संभाला। कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियेां को समझाने के भरसक प्रयास किए। इस दौरान शहरकाजी खलिकुर्रहमान ओर कलेक्टर के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई। शहरकाजी कार्रवाई रूकवाने की बात पर अड़े रहे और यहां तक कह डाला कि यदि कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आगे की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिस पर कलेक्टर ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदर्शन बंद नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब दो घंटे तक गहमा गहमी की स्थिति रही। आखिरकार आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे प्रशासन को कार्रवाई रोकना पड़ी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना आंदोलन खत्म किया। इसके बाद आरएएफ ओर एसएएफ की दो टुकड़ी को बुलवाया गया जिन्होनें मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल और सुरक्षा इंतजामों के बीच मकान को ढहाया गया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। जिसके चलते 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी ओर एसएएफ के जवान यहां तैनात है।

संयुक्त कार्रवाई में अवैध मकान तोड़ा गया है।

-नरेन्द्र सुर्यवंशी,एडीएम,उज्जैन

चार आपराधिक तत्वों पर रासुका की कार्रवाई की जा रही है। आज के हालात को देखते हुए आरएएफ,एसएएफ का बल बुलाकर क्षेत्र में तैनात किया गया है।स्थिति पर पुरी नजर रखी जा रही है।

-सत्येन्द्र शुक्ला,एसपी,उज्जैन

कल मुस्लिम क्षेत्र से एक नहीं तीन बार अपशब्द कहते हुए रैली निकाली गई। रैली वालों ने पहले पथराव किया,मुस्लिमों ने तो जवाब दिया। इसके बाद भी सिर्फ मुस्लिमों पर केस दर्ज किए गए। निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की । जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया क्या वो बनती हैं? उपर से आदेश आदतन अपराधियों के मकान तोडने के हैं जो मकान तोड़ा गया वो अपराधी का नहीं है।

-खलिकुर्रेहमान,शहर काजी,उज्जैन

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds